रायपुर 18 नवम्बर(वार्ता)छत्तीसगढ़ विधानसभा की दूसरे एवं आखिरी चरण की 72 सीटो पर आज शाम प्रचार समाप्त हो जायेगा। इस चरण में दोनो मुख्य दलों सत्तारूढ़ भाजपा एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के अलावा जनता कांग्रेस बसपा गठबंधन के नेताओं ने भी प्रचार में पूरी ताकत झोंकी है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जहां महासमुन्द में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे,वहीं आज ही आखिरी दिन केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह,उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास,केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी अलग अलग जगहों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आज सभाएं कर रहे है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से पंजाब के मंत्री एवं जाने माने वक्ता नवजोत सिंह सिद्दू, उत्तरप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल कई जगहों पर आज सभाएं सम्बोधित कर रहे है।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कल जहां अपने अपने दल के प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं की वहीं श्री शाह ने राजधानी में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो किया। साहू जारी.वार्ता

FEATURED

छपरा 18 नवंबर (वार्ता) बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र शिवगंज के निकट कल देर रात ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मढ़ौरा थाना क्षेत्र निवासी हीरा राम का पुत्र विजय कुमार (28)मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी ट्रक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूत्रों ने बताया कि घायल को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
सं प्रेम
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *