प्रयागराज,18 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के सोरांव क्षेत्र में कुछ लोगों ने किसान की गोलीमार कर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि सोरांव थाना क्षेत्र में फाफामऊ के गौरा गांव निवासी किसान शिव नारायण पटेल (80) के परिजनों ने शनिवार की रात खेत में सिंचाई के लिए पानी लगाया था। श्री पटेल भी वही देखने रात में खेत पर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आये कुछ लोगों ने उनके सिर में गोली मार दी जिससे मौके पर उसकी मृत्यु हो गयी। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तब तक खून से लथफथ पटेल की मृत्यु हो चुकी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इस सिलिसले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
दिनेश तेज
वार्ता