सीरत कपूर अपने ग्लैमरस रेड कार्पेट अपीयरेंस, डिज़ाइनर आउटफिट्स और स्टाइलिश प्रमोशनल लुक्स के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में सीरत ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनके साथ उन्होंने लिखा, “The kettle’s on. You’re late. “। इस फ्लर्टी और कॉफी-डेट वाइब वाले कैप्शन ने फैंस का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया। हालांकि, कैप्शन जितना चर्चा में रहा, उससे कहीं ज़्यादा लोगों को उनका सहज, स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट लुक पसंद आया।इस लुक में सीरत ने नो-मेकअप अप्रोच अपनाई, जिससे उनकी नैचुरल खूबसूरती और भी निखरकर सामने आई। हल्के से सजे हुए आइब्रो, पिंक लिप्स का सटल टच और खुले वेवी बाल उनके पूरे लुक को फ्रेश और एफर्टलेस बना रहे थे।

