मैं खुशकिस्मत  हूं

मनोरंजन

अपनी हिंदी फिल्म की शुरुआत का इंतज़ार कर रहीं प्रगति श्रीवास्तव  को अब तक निर्देशक प्रकाश झा के साथ काम करने का मौका मिल चुका है। इसके अलावा वह आनंद एल राय के प्रोडक्शन हाउस कलर येलो प्रोडक्शंस की एक फिल्म का हिस्सा हैं और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित एक अन्य फिल्म में भी काम कर रही हैं।प्रगति कहती हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें इतनी जल्दी ऐसे मौके मिलेंगे।प्रगति कहती हैं, “मैं खुद को बेहद खुशकिस्मत मानती हूं। मेरी हिंदी फिल्म अभी रिलीज़ भी नहीं हुई है, लेकिन मुझे प्रकाश सर जैसे निर्देशक के साथ सेट पर काम करने का मौका मिला और आनंद सर के बैनर की फिल्म का भी हिस्सा बनने का अवसर मिला। मैं उनकी फिल्में देखते हुए बड़ी हुई हूं, इसलिए उनके साथ काम करना और यह देखना कि वे कहानी को किस तरह पर्दे पर उतारते हैं, मेरे लिए बहुत बड़ी सीख रही है।”