गुलरुख का किरदार खास  है

मनोरंजन

कृतिका कामरा हमेशा से ऐसे महिला किरदार निभाना पसंद करती आई हैं, जिन्हें आसानी से किसी एक पहचान या सोच में नहीं बांधा जा सकता। वह ऐसे किरदार चुनती हैं, जिनमें कई तरह की भावनाएं, अपनी फैसले लेने की ताकत और अंदरूनी मजबूती देखने को मिलती है। उनके अब तक के काम में ऐसी महिलाएं नज़र आई हैं, जो पुरानी सोच को चुनौती देती हैं और मुश्किल भावनात्मक और सामाजिक परिस्थितियों का सामना करती हैं। मटका किंग में गुलरुख का किरदार भी इसी कड़ी का हिस्सा है।सीज़न 1 में गुलरुख के किरदार के लिए काफी तारीफें मिलने के बाद कृतिका अब दूसरे सीज़न में एक बार फिर इस किरदार में नज़र आएंगी। इस बार कहानी में गुलरुख की भूमिका और भी अहम होने वाली है। कृतिका के लिए गुलरुख की खास बात यह है कि उसकी ताकत को आम तरीके से नहीं दिखाया गया है।