राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिली ग्रैंड रिलीज़ डेट

मनोरंजन

‘पेड्डी’ के मेकर्स ने फिल्म की ग्रैंड थिएट्रिकल रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। यह राम चरण के लिए डबल सेलिब्रेशन का मौका है, क्योंकि हाल ही में वह जुड़वां बच्चों के पिता बने हैं और अब उनकी बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म भी एक बेहद खास तारीख पर रिलीज़ होने जा रही है।जब से ग्लोबल स्टार राम चरण की फिल्म पेड्डी का ऐलान हुआ है, तब से यह लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दमदार अनाउंसमेंट ग्लिम्प्स, जबरदस्त फर्स्ट लुक पोस्टर्स, टीज़र झलकियों और चार्टबस्टर ट्रैक ‘चिकीरी चिकीरी’ तक, फिल्म से जुड़ा हर अपडेट फैंस और सिनेप्रेमियों का एक्साइटमेंट बढ़ाता गया है। 2026 की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों में गिनी जा रही पेड्डी को विज़नरी डायरेक्टर बुची बाबू सना निर्देशित कर रहे हैं और यह शुरू से ही सुर्खियों में बनी हुई है।