दिल्ली में विरोध प्रदर्शन में हिंसा, पथराव करने वालों के खिलाफ मामले दर्ज

Uncategorized

118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, संवेदनशील क्षेत्रों में की गई सुरक्षा कड़ी
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस में रीगल सिनेमा के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा, पथराव और पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ के सिलसिले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कि सोमवार को कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल में विरोध-प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, कई पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया और पुलिसकर्मियों पर हमला किया।
पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से इस हिंसा में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा जारी हैं। यह कार्रवाई ‘चलो संसद मार्च में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई झड़पों के एक दिन बाद की गई है। झड़प में 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए और पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचा। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) और किसान संगठनों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने दिल्ली के कई हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी है और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की भारी तैनाती की है।
सूत्र के हवाले से बताया गया है कि नई दिल्ली, मध्य, उत्तर, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व जिलों के अलावा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रणनीतिक बिंदुओं पर बहुस्तरीय अवरोधक लगाए गए हैं, वाहनों की जांच बढ़ा दी गई है और गश्त तेज कर दी गई है। प्रमुख सरकारी भवनों, प्रमुख चौराहों और विरोध-प्रदर्शन संभावित स्थलों के आसपास अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार की हिंसा की जांच जारी है और तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों पर हमले व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और किसान संगठनों के लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य कर दी है। नई दिल्ली, मध्य, उत्तर, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व जिलों समेत सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। गाड़ियों की रैंडम चेकिंग बढ़ा दी गई है और पुलिस की गश्त तेज कर दी गई है। प्रमुख सरकारी इमारतों और संभावित प्रदर्शन स्थलों के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल मुस्तैद हैं।