जंगल में लकड़ियां बीनने गई किशोरी से दुष्कर्म

Uncategorized

शिवपुरी (ईएमएस) । जिले के इंदार थाना क्षेत्र के सिंघारई गांव में १६ साल की किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने गलत काम कर दिया। किशोरी जंगल में दादी के साथ लकड़ियां लेने गई थी। तभी आरोपी ने अकेली पाकर घटना को अंजाम दे दिया। जानकारी के मुताबिक किशोरी अपनी दादी के साथ १५ दिसंबर को लकड़ियां बीनने के लिए ऊंट वाले जंगल में गई थी। उसी दौरान आरोपी माधौसिंह आदिवासी आ गया और दुष्कर्म किया। किशोरी ने बुधवार को माता-पिता के साथ थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया।पुलिस ने आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है।
राजेश शर्मा २० दिसंबर २०१८

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *