अनुराग कश्यप और रंजन सिंह द्वारा प्रस्तुत चार दीवारी इस साल चुनी गई गिनी-चुनी भारतीय फिल्मों में से एक है। फिल्म का नॉर्थ अमेरिका प्रीमियर 30 जुलाई को मॉन्ट्रियल में आयोजित प्रतिष्ठित फेगमेंट्स ड’ऐसी सेक्शन में होगा।प्रसिद्ध फिल्ममेकर अनुराग कश्यप फिल्ममेकर सैयद शादान की नई शॉर्ट फिल्म चार दीवारी को प्रेज़ेंट करने जा रहे हैं। यह फिल्म 2026 के फैंटासिया इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल में कनाडा के मॉन्ट्रियल में अपना नॉर्थ अमेरिका प्रीमियर करेगी। यह भारतीय स्वतंत्र सिनेमा (इंडिपेंडेंट सिनेमा) के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि चार दीवारी इस साल इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई गिनी-चुनी भारतीय फिल्मों में शामिल है।

