हर पल माँ की जरूरत महसूस होती है

मनोरंजन

चाहे हम छोटे हों या बड़े, माँ के लिए हमारा प्यार हमेशा उतना ही सच्चा, गहरा और निस्वार्थ रहता है। ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ में तारा का किरदार निभा रहीं हरिति जोशी कहती हैं, “मेरी माँ दुनिया की सबसे अच्छी माँ हैं, क्योंकि वह मुझसे निस्वार्थ प्रेम करती हैं और हर समय मेरे साथ खड़ी रहती हैं। ‘सत्या साची’ शो में साची का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री भाग्यश्री मिश्रा कहती हैं, “मुझे लगता है कि हर दिन मदर्स डे होना चाहिए। मैं सिर्फ एक दिन ही इसे मनाने में विश्वास नहीं रखती, क्योंकि मेरी माँ मेरे लिए हर दिन खास हैं। उनके बिना मेरी दुनिया अधूरी लगती है। भले ही अब मैं बड़ी हो गई हूँ और अपने काम खुद संभाल सकती हूँ, लेकिन हर पल मुझे अपनी माँ की जरूरत महसूस होती है। ‘