लॉक अप में अब बगावत और रोमांच और भी बढ़ने वाला है। जब कैदियों को लगा कि उन्होंने अपना-अपना गैंग बना लिया है, तभी ‘द रेबेल किड’ के नाम से मशहूर अपूर्वा की धमाकेदार वाइल्डकार्ड एंट्री होती है। वह शो में आते ही माहौल को बदलने के लिए तैयार हैं। अब देखना होगा कि ‘द रेबेल किड’ अपूर्वा नई दोस्तियां बनाएंगी, पुरानी दोस्तियों में दरार डालेंगी और पूरे खेल का रुख बदल देंगी या नहीं।अपूर्वा बताती है कि, “सच कहूं तो मैं बहुत नर्वस हूं। मैंने खुद से वादा किया था कि मैं दोबारा किसी कैप्टिव रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनूंगी, लेकिन अब मैं यहां हूं। सच यह है कि मुझे ‘लॉक अप’ शो की लत लग गई है। पहले जिस रियलिटी शो का मैं हिस्सा थी, उसके अलावा मैंने कभी किसी रियलिटी शो को इतना फॉलो नहीं किया। लेकिन यह शो मुझे और मेरे दोस्तों को बहुत पसंद है।

