आगे रोमांचक होने वाला है

मनोरंजन

शो ‘जगद्धात्री’  में देशमुख और नाइक परिवार, दोनों ही जगद्धात्री (सोनाक्षी बत्रा) और शिवाय (फरमान हैदर) के रिश्ते पर सवाल उठाते नजर आए। जब हर कोई उनके रिश्ते को लेकर शक कर रहा था, तब आजी और माया दोनों उनके समर्थन में खड़ी हुईं। इतना ही नहीं, माया ने सबके सामने दोनों की शादी करवाने का फैसला भी कर लिया।कहानी में चल रहे इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच अभिनेत्री सोनाक्षी बत्रा ने शो में आने वाले नए मोड़ को लेकर खुलकर बात की है। उनका कहना है कि दर्शकों को आगे और भी बड़े सरप्राइज़ देखने को मिलने वाले हैं। जगद्धात्री की ज़िंदगी में एक बड़ा मोड़ आने वाला है, जो उसकी पूरी दुनिया बदल देगा। वो ऐसे हालातों का सामना करेगी, जिनकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी। दर्शक उसे ऐसे रूप में देखेंगे, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। मैं इतना जरूर कह सकती हूं कि आने वाली कहानी में भरपूर सरप्राइज, जज़्बात और कई बड़े ट्विस्ट्स देखने को मिलेंगे।”