कृष्णा कौल अब स्टार प्लस के ‘सैराब’ में मदिराक्षी मुंडले के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। टेलीविजन और ओटीटी पर अपने दमदार अभिनय से लाखों दिल जीत चुके कृष्णा अब अपने खास अंदाज, गहराई और रोमांटिक आकर्षण के साथ इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। ‘सैराब’ ने अपनी शुरुआत से ही इशान और नयनिका की दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी के जरिए दर्शकों को कई यादगार पल दिए हैं। दोनों की खूबसूरत केमिस्ट्री और मासूम रोमांस ने दर्शकों को किसी परीकथा जैसा एहसास कराया है। अपनी भावनात्मक कहानी, सुकून भरे रोमांस और दमदार अभिनय के दम पर इस शो ने कम समय में दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है।

