का हस्तिनापुर के वीर में युवा राजकुमारों का मार्गदर्शन करने वाले प्रमुख व्यक्तित्वों में से एक हैं द्रोणाचार्य, जिन्हें जितेन लालवानी निभा रहे हैं। जितेन लालवानी ने द्रोणाचार्य की भूमिका में कदम रखने, इस महान गुरु को चित्रित करने के अपने दृष्टिकोण, युवा कलाकारों के साथ काम करने, द्रोणाचार्य को कालातीत बनाने वाले मूल्यों और हस्तिनापुर के वीर में उनकी यात्रा से दर्शकों को मिलने वाले संदेशों पर चर्चा करते हुए कहा कि मेरा पहला विचार यह था कि यह सिर्फ कोई साधारण किरदार नहीं, बल्कि एक बड़ी ज़िम्मेदारी है। द्रोणाचार्य एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व हैं, जिनके बारे में पीढ़ियाँ पढ़ती और सुनती आई हैं। द्रोणाचार्य का किरदार निभाते हुए मुझे यह याद आया कि एक सच्चा गुरु केवल कोई कौशल नहीं सिखाता, बल्कि व्यक्ति के चरित्र, मूल्यों और आत्मविश्वास को आकार देता है। यह ऐसी बात है, जिस पर मैं गहराई से विश्वास करता हूँ।

