इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले
कई महीनों की अविस्मरणीय प्रस्तुतियों, संजोई गई यादों और प्रेरणादायक संगीत यात्राओं के बाद, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का इंडियन आइडल सीज़न 16 अपने बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है, जो रविवार, 26 जुलाई 2026 को होगा। इस सीज़न की थीम ‘यादों की प्लेलिस्ट’ का जश्न मनाते हुए फिनाले एक शानदार शाम का वादा करता है, जिसमें संगीत, नॉस्टैल्जिया और सेलिब्रेशन होगा। अंशिका चोंकर, ज्योतिर्मयी नायक, मनराज वीर सिंह, मैस्कम बोसु, सुहैल सूफी और तनिष्क शुक्ला शीर्ष छह फाइनलिस्ट के रूप में उभरे हैं, और हर कोई प्रतिष्ठित इंडियन आइडल सीज़न 16 ट्रॉफी उठाने की उम्मीद कर रहा है।पूरे सीज़न में प्रतिभागियों ने दर्शकों को एक यादगार संगीत यात्रा पर ले जाया, कालजयी धुनों को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी अविस्मरणीय प्रस्तुतियाँ दीं। जज विशाल ददलानी, श्रेय्याघोषाल और बादशाह के मार्गदर्शन में तथा आदित्य नारायण द्वारा होस्ट किए गए इस सीज़न ने असाधारण प्रतिभा, जुनून और दृढ़ता का उत्सव मनाया, जिससे हर प्रस्तुति देशभर के दर्शकों के लिए एक संजोई हुई याद बन गई।

