पीएम मोदी ने नेतन्याहू को कहा धन्यवाद, भारत-इजरायल साझेदारी मजबूत करने पर जोर

ताज़ा खबर देश-विदेश

नेतन्याहू ने कहा, सबसे अच्छा समय ……अभी आना बाकी
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देने के लिए इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का आभार जाहिर किया है। पीएम मोदी ने नेतन्याहू की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देकर कहा कि भारत-इजरायल की विशेष रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी, जिससे नए अवसर खुलने और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध गहरे हाने वाले है। पीएम नेतन्याहू ने भारत और अपने प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देकर कहा था कि भारत और इजरायल को एक साल के अंतर पर आजादी मिली थी। उन्होंने दोनों प्राचीन देशों को अपने लोगों के लिए बेहतर जीवन लाने के मकसद से मिलकर भविष्य की ओर बढ़ते हुए बताया। नेतन्याहू ने नवाचार और दोस्ती की असीमित संभावनाओं पर जोर देकर कहा, सबसे अच्छा समय ……अभी आना बाकी है!
इजरायली दूतावास ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दूतावास ने अपने संदेश में भारत की आजादी, लोकतंत्र और अनेकता में एकता की यात्रा को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने भारत और इजराइल की बढ़ती साझेदारी को गहरी दोस्ती और बेहतर भविष्य के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक कहा। भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने वीडियो संदेश में कहा कि भले ही दोनों देश आकार में अलग हों, लेकिन उनकी प्राचीन विरासत और राष्ट्रीय पुनरुत्थान समान हैं।