‘ये फितूर तेरा’ बिल्कुल सही जगह पर  

मनोरंजन

टीवी और ओटीटी अब धीरे-धीरे एक ही व्यूइंग इकोसिस्टम का हिस्सा बनते जा रहे हैं, जहां दर्शक अपनी आदत, पसंद और सुविधा के हिसाब से दोनों के बीच आसानी से आते-जाते हैं।स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’ इसी बदलती दुनिया के बीच अपनी जगह बनाता है।दिल से देखें तो यह सौम्या और जीत की एक आज के समय की लव स्टोरी है। इसमें वह अपनापन और इमोशंस हैं, जिन्हें दर्शक हमेशा से टेलीविजन फिक्शन में पसंद करते आए हैं। वहीं, इसके युवा किरदार, कॉलेज का माहौल और आज के रिश्तों को देखने का तरीका इसे उस जेनरेशन से भी जोड़ता है, जो ओटीटी पर कंटेंट देखने की आदी हो चुकी है।कोई व्यूअर सौम्या और जीत की कहानी को टेलीविजन पर अपनी रोज की व्यूइंग रूटीन का हिस्सा बनाकर देख सकता है, तो कोई इसे जियोहॉटस्टार पर अपनी सुविधा के हिसाब से, अपने समय पर देख सकता है। कंटेंट वही है, लेकिन उसे देखने का तरीका बदल गया है।