शो नयनतारा में नजर आ रहीं सिमरन उपाध्याय पिछले दस साल से भी ज्यादा समय से कैमरे के सामने काम कर रही हैं। उनका सफर बहुत कम उम्र में शुरू हो गया था। सिमरन ने महज 11 साल की उम्र में कोलकाता के मशहूर डांस रियलिटी शो डांस बंगला डांस से अपने करियर की शुरुआत की थी।वह कहती हैं, “मैंने बहुत छोटी उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। डांस बंगला डांस मेरे लिए शुरुआत थी और शो में मिथुन चक्रवर्ती महागुरु थे। उस अनुभव ने मेरी जिंदगी बदल दी। एक्टिंग में आने के बारे में वह मुस्कुराते हुए कहती हैं, “मैं खुद को एक एक्सीडेंटल एक्टर कहती हूं। मेरा हमेशा से डांस से जुड़ाव रहा है। मुझे मेरे डांस अकैडमी से ही डांस बंगला डांस के लिए चुना गया था और वहीं से सब शुरू हुआ।” “मुझे पढ़ना बहुत पसंद है और मैं हमेशा किताबें साथ रखती हूं। इन दिनों स्पोर्ट्स मेरी जिंदगी का बड़ा हिस्सा है। मैं अपने चैनल कुकिंग स्पोर्ट्स के जरिए स्पोर्ट्स से जुड़ा कंटेंट बनाती हूं और कबड्डी व रग्बी लीग्स के साथ काम कर चुकी हूं। फिलहाल मैं टेनिस प्रीमियर लीग में चेन्नई स्मैशर्स की डिजिटल इंसाइडर हूं।

