डॉ. सृष्टि की शादी जटिल मोड़ पर

मनोरंजन

शो यादें में डॉ. सृष्टि डिग्गी के साथ अपनी ज़िंदगी का नया अध्याय शुरू करने की तैयारी करती हैं, लेकिन जेबीएमएमसी में काम जारी रखने का उनका फैसला उनकी शादी के इर्द-गिर्द तनाव पैदा कर देता है। जैसे ही उनके करियर और प्राथमिकताओं पर सवाल उठते हैं, डॉ. सृष्टि खुद को निजी ज़िम्मेदारियों और उस अस्पताल के बीच फंसा हुआ पाती हैं, जो हमेशा उनकी ज़िंदगी का अहम् हिस्सा रहा है। वहीं, डॉ. देव भी आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ता है, जब डॉ. प्रीति आगे बढ़कर उन्हें प्रपोज़ करती हैं। डॉ. देव और डॉ. सृष्टि दोनों ही अहम् फैसलों का सामना करते हैं और जैसे ही वे आगे बढ़ने की तैयारी करते हैं, उनकी राहें एक बार फिर जटिल मोड़ लेती हैं।