पीएम मोदी न रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं

ताज़ा खबर देश-विदेश

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा बंधन के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कामना की है कि यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लाए। उन्होंने यह भी प्रार्थना की कि रक्षा बंधन के माध्यम से मनाया जाने वाला प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का यह बंधन सदा मजबूत और अटूट बना रहे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 7, लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित रक्षा बंधन समारोह के कुछ यादगार पलों को साझा किया। श्री मोदी ने कामना की कि यह त्योहार लोगों के बीच स्नेह और सद्भाव के बंधन को और मजबूत करे तथा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आनंद लाए।
प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:
रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए।
स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है।
यह त्योहार स्नेह और सद्भाव के बंधनों को और गहरा करे।
यह सभी के लिए सुख और समृद्धि लाए।