दशहरे पर  रिलीज  होगी राणाबाली 

मनोरंजन

‘राणाबाली’ 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई हैअब इस मोस्ट अवेटेड पीरियड सागा की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है। विजय देवरकोंडा की इस बिग-बजट फिल्म के मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ इसकी ग्लोबल थिएट्रिकल रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। ‘राणाबाली’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी।दशहरे के शुभ मौके के आसपास रिलीज होने वाली राणाबाली की कहानी भी अच्छाई की बुराई पर जीत के जज्बे को दिखाती है।