Zee5, जियो स्टूडियोज़ और गोल्डन रेशियो फ़िल्म्स एक ऐसी कहानी लेकर आए हैं, जो अलग और दमदार आवाज़ों का साथ देने, हिम्मत भरे क्रिएटिव फैसले लेने और दर्शकों के मनोरंजन को हमेशा सबसे ज्यादा अहमियत देने के हमारे साझा यकीन को दिखाती है। आज Zee5, जियो स्टूडियोज़ और गोल्डन रेशियो फ़िल्म्स ने फ़िल्म घमासान का ट्रेलर रिलीज़ किया जिसमें प्रतीक गांधी, अरशद वारसी और इशिता दत्ता ने मुख्य किरदार निभाए हैं, जिसका प्रीमियर 11 सितंबर को होगा इसी प्लेटफ़ॉर्म पर होगा। घमासान को ज्योति देशपांडे (जियो स्टूडियोज़), पीयूष सिंह, अभयानंद सिंह, सौरभ गुप्ता और अश्विनी चौधरी (गोल्डन रेशियो फ़िल्म्स) और मितेन शाह (येलस्टार फ़िल्म्स) ने साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी फ़िल्म, घमासान का ट्रेलर दर्शकों को एक ऐसी दुनिया की झलक दिखाता है, जहां दर्शकों को सत्ता, रस्साकशी और अपना वजूद बचाने की जंग नज़र आती है।

