सही आदतें बनाने पर दें ध्यान”

मनोरंजन

अभिनेता आदित्य खुराना इन दिनों शो क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं में नजर आ रहे हैं। अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच भी आदित्य फिटनेस और सेल्फ-केयर को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा मानते हैं। अभिनेता का मानना है कि फिटनेस का मतलब परफेक्ट दिखना नहीं, बल्कि लगातार सही आदतों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना है।आदित्य कहते हैं, “इन दिनों मेरे लिए अपने फिटनेस रूटीन को काम के शेड्यूल के साथ पूरी तरह मैच करना थोड़ा मुश्किल हो गया है। काम दिन का एक बड़ा हिस्सा ले लेता है और कई बार खुद के लिए समय निकालना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। हालांकि, फिटनेस मेरे लिए आज भी बहुत महत्वपूर्ण है और जब भी संभव होता है, मैं इसके लिए समय निकालने की पूरी कोशिश करता हूं।