पब्लिक और  प्राइवेट,के बीच  सीमा होनी चाहिए

मनोरंजन

सोशल मीडिया आज हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। कलाकारों के लिए तो इससे दूरी बनाना और भी मुश्किल है, क्योंकि उनका काम, प्रमोशन और फैंस के साथ जुड़ाव इन प्लेटफॉर्म्स से काफी हद तक जुड़ा होता है। अभिनेत्री अद्रिजा रॉय, जो इन दिनों अनुपमा में नजर आ रही हैं, मानती हैं कि सोशल मीडिया के अपने फायदे हैं, लेकिन हर व्यक्ति को यह समझना भी जरूरी है कि अपनी निजी जिंदगी और पब्लिक लाइफ के बीच सीमा कहां तय करनी है।

सोशल मीडिया पर हर चीज शेयर करने को लेकर अद्रिजा कहती हैं, “मैं सोशल मीडिया के खिलाफ बिल्कुल नहीं हूं, लेकिन मेरा व्यक्तिगत तौर पर मानना है कि क्या पब्लिक होना चाहिए और क्या प्राइवेट, इसके बीच एक सीमा होनी चाहिए।” उनका मानना है कि एक कलाकार होने के नाते जिंदगी के कुछ हिस्से दर्शकों के साथ साझा करना स्वाभाविक है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर निजी पल सोशल मीडिया पर होना चाहिए।