ज़िंदगी में प्यार न हो तो कभी-कभी सब कुछ थोड़ा अधूरा सा लगता है। और जब किसी पर दिल आ जाए, तो छोटी-छोटी बातें भी खास लगने लगती हैं। किसी की तरफ पूरी तरह खिंचे चले जाने और हर वक्त उसी के ख्यालों में खोए रहने वाली इसी खूबसूरत फीलिंग को हार्डी संधू अपने नए गाने ‘स्टक ऑन यू’ में बखूबी कैप्चर कर रहे हैं।
रोमांटिक और मेलोडियस गानों के लिए पहचाने जाने वाले हार्डी एक बार फिर ऐसा ट्रैक लेकर आए हैं, जो प्यार के उस शुरुआती फेज़ की कहानी कहता है, जब कोई शख्स हर वक्त आपके दिमाग में रहता है और उसकी हर अदा, हर बात कुछ ज्यादा ही स्पेशल लगने लगती है। गाने को ऑडियंस का भी खूब प्यार मिल रहा है और यह 42 लाख से ज्यादा व्यूज़ पार कर चुका है, जो इसकी बढ़ती पॉपुलैरिटी का सबूत है।

