अभिनेत्री सोनिया बंसल, जो हिंदी और तेलुगु फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज, म्यूजिक वीडियोज और रियलिटी टेलीविजन में भी काम कर चुकी हैं, अब अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। सोनिया बंसल ‘मालामाल वीकली 2’ की शानदार कास्ट में शामिल हो गई हैं। फिल्म के नवंबर 2026 में फ्लोर पर जाने की संभावना है। फिल्म का निर्देशन अमित जोशी करेंगे, जिन्होंने ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का निर्देशन किया था।‘मालामाल वीकली 2’ में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा, रवीना टंडन, शिल्पा शिरोडकर, एल्विश यादव, फरदीन खान और महेश मांजरेकर जैसे कलाकार शामिल हैं। वहीं, ईशा देओल और सोनिया बंसल फिल्म की कास्ट में हाल ही में शामिल हुए नए नाम हैं।

