‘जगद्धात्री’ ने पूरे किए 300 एपिसोड्स

मनोरंजन

फिक्शन शो ‘जगद्धात्री’ ने 300 सफल एपिसोड्स पूरे करके एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। एक्शन, रोमांस और दमदार ड्रामा के अपने खास मेल के साथ यह शो टीवी पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। मजबूत किरदारों वाली कहानी और हर मोड़ पर आने वाले ट्विस्ट्स के साथ ‘जगद्धात्री’ लगातार दर्शकों को जोड़े हुए है।फिलहाल शो की कहानी रुद्र (आयुष श्रिवास्तव) की दर्दनाक मौत के बाद और भी गंभीर हो गई है। इस मौत के बाद जगद्धात्री (सोनाक्षी बत्रा) पर कई आरोप लग रहे हैं और कई सवालों के जवाब अभी बाकी हैं। कहानी अब कुछ बड़े राज़ और खुलासों की ओर बढ़ रही है। ऐसे में 300 एपिसोड्स पूरे होना पूरी कास्ट और क्रू के लिए खुशी का बड़ा मौका है। लीड एक्टर्स सोनाक्षी बत्रा और फरमान हैदर ने इस खास मौके पर खुशी जाहिर करते हुए दर्शकों के उस प्यार और सपोर्ट के लिए आभार जताया, जिसकी वजह से यह सफ़र यहां तक पहुंचा है।