‘मिर्जापुर: द मूवी’ का टीज़र आ गया है, जिसने साल के सबसे मोस्ट-अवेडेट सिनेमैटिक इवेंट्स में से एक की पहली झलक दिखा दी है।पहली बार, मिर्जापुर की आइकॉनिक दुनिया ओटीटी से थिएटर्स का रुख कर रही है, जो अपने सिग्नेचर इंटेंसिटी, दमदार स्टोरीटेलिंग और बड़े पैमाने के साथ सिनेमाघरों में आ रही है। 2018 में सीजन 1 से शुरू हुई टाइमलाइन से जुड़े रहते हुए, यह फिल्म बड़े पर्दे के लिए तैयार की गई एक कमाल की अनसुनी कहानी के साथ इस सागा को और आगे बढ़ाती है।
यह टीज़र अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु के साथ दर्शकों का मिर्जापुर की दुनिया में वापस स्वागत करता है, वहीं जितेंद्र कुमार ‘बबलू पंडित’ के रोल में कदम रख रहे हैं, जिससे फैन्स का यह फेवरेट किरदार स्क्रीन पर वापस लौट आया है। इस सागा में रवि किशन भी शामिल हो रहे हैं।

