कुछ प्रेम कहानियां बिल्कुल अलग लोगों को करीब लाती हैं, कुछ उम्र की सीमाओं को चुनौती देती हैं और कुछ प्यार और अधूरे प्यार के बीच का फर्क मिटा देती हैं। लेकिन तब क्या होता है जब कोई नया व्यक्ति एक ऐसे रिश्ते में दखल देता है जिसका अपना एक उलझा हुआ इतिहास रहा हो? प्राइम वीडियो ने ‘हार्टबीट्स सीजन 2’ का ट्रेलर जारी किया। इसके साथ दर्शक एक बार फिर वेरिडियन अस्पताल की रोमांचक दुनिया में पहुंचेंगे। इस सीजन में रिश्ते और गहरे होंगे, तनाव और बढ़ेगा और एक खास मार्गदर्शन का मौका पहले से ही तनावपूर्ण माहौल में प्यार की नई चिंगारी पैदा करेगा। 20 एपिसोड वाले इस मेडिकल ड्रामा-कॉमेडी का निर्देशन तन्मय रस्तोगी ने किया है।
ट्रेलर की शुरुआत डॉ. अक्षत और डॉ. सांझ (से होती है, जो एक-दूसरे के साथ अपने अनसुलझे मतभेदों और उनसे जुड़ी जटिलताओं से जूझते नज़र आते हैं। इसके बाद ट्रेलर वेरिडियन हॉस्पिटल के भीतर चल रही अलग-अलग कहानियों और परेशानियों की झलक दिखाता है। जहाँ युवा डॉक्टर नए अवसरों की तलाश में आगे बढ़ रहे हैं, वहीं एक मेडिकल घोटाला उस संस्थान के काले सच को उजागर करने का खतरा पैदा कर रहा है, जिस पर उन्होंने अपना भविष्य दाँव पर लगाया है।

