एजीपी वर्ल्ड का म्यूज़िकल ‘मैरी गो राउंड – लेटस ब्लेम इट ऑन बॉलीवुड’ मुंबई में अपने सफल प्रदर्शन जारी रखे हुए है। बीती शाम बांद्रा स्थित सेंट एंड्रूज़ ऑडिटोरियम में इसका एक और शानदार शो आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रसिद्ध उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला भी मौजूद रहे। अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी भी शो देखने पहुंचीं। आश्विन गिडवानी द्वारा एजीपी वर्ल्ड के अंतर्गत निर्मित और भावना पानी द्वारा निर्देशित इस म्यूज़िकल में विद्या मालवड़े, मोहन कपूर और अपूर्वा अरोड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

