द्रोणाचार्य से लेकर असल ज़िंदगी के गुरु तक

मनोरंजन

हस्तिनापुर के वीर शो गुरु द्रोणाचार्य (जितेन लालवानी) और उनके शिष्यों के माध्यम से कालातीत गुरु-शिष्य संबंध को जीवंत करता है, जो सीखने, अनुशासन और मार्गदर्शन पर आधारित है। इस शिक्षक दिवस पर शो की युवा कलाकार मंडली ने इस रिश्ते को ऑफ-स्क्रीन भी जीवंत किया और जितेन लालवानी को चॉकलेट्स और दिल से लिखे कार्ड्स देकर आभार व्यक्त किया।युवा कलाकार, जिनका सेट पर जितेन के साथ विशेष जुड़ाव है, ने यह सरप्राइज़ इसलिए प्लान किया, ताकि वे शूटिंग के दौरान उनसे मिलने वाले मार्गदर्शन और सहयोग के लिए उनका धन्यवाद् कर सकें। द्रोणाचार्य का किरदार निभा रहे जितेन लालवानी ने साझा किया, “शिक्षक दिवस हमेशा खास होता है, लेकिन मेरे युवा सह-कलाकारों का यह सरप्राइज़ इसे और भी यादगार बना गया।