कॉलेज में वापसी के साथ फिर शुरू हुआ धमाल! 

मनोरंजन

प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल सीरीज़ कैंपस डायरीज सीजन 2 का ट्रेलर जारी किया। अभिषेक यादव के निर्देशन में बनी इस सीरीज़ का निर्माण प्रेम मिस्त्री और अभिषेक यादव ने किया है। इसमें हर्ष बेनीवाल, ऋत्विक साहोरे, सलोनी गौर, सृष्टि गांगुली, सलोनी पटेल और अभिनव शर्मा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। नया सीज़न दर्शकों को एक बार फिर कॉलेज की दुनिया में ले जाएगा – जहां दोस्ती की परीक्षा होगी और रिश्ते उलझते नजर आएंगे। ‘कॉलेज शोज़ का बाप’ कही जाने वाली इस सीरीज़ का सीजन 2 कई भावनात्मक मोड़, अप्रत्याशित टकराव और कॉलेज लाइफ की मस्ती व पागलपन से भरपूर होगा। पहले सीज़न की शानदार सफलता के बाद, कैंपस डायरीज सीजन 2 कॉलेज ड्रामा की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाने के लिए तैयार है। इस सीरीज़ को दूसरे कैंपस शो से अलग बनाती है युवाओं की आज की चुनौतियों और समस्याओं को सच्चाई के साथ दिखाने की इसकी खासियत। दोस्ती और पहले प्यार से लेकर खुद पर शक करने और बड़े होने के दबाव तक, यह शो युवाओं की ज़िंदगी की एक सच्ची और बेबाक झलक पेश करता है।