स्टार प्लस ने अब इंडिया के टॉप 1%- द अनिल कपूर शो का जोशीला कव्वाली म्यूजिक वीडियो रिलीज़ कर दिया है। बनिजय एशिया द्वारा प्रोड्यूस किए गए इस शो के एंथम में अनिल कपूर का एक अलग और एनर्जेटिक अंदाज़ देखने को मिल रहा है।इस खास अनुभव के बारे में अनिल कपूर ने कहा, “इंडिया के टॉप 1% इस बात का जश्न है कि हर इंसान का सोचने का तरीका कितना अलग होता है, और यह कव्वाली शो की उसी जीवंतता, ऊर्जा और मनोरंजन को सामने लाती है। अनिल कपूर ने कहा, “पहली बार कव्वाली परफॉर्म करना मेरे लिए एक नया और रोमांचक अनुभव था। मैं चाहता था कि मेरी परफॉर्मेंस शो की खास पहचान के साथ पूरी तरह मेल खाए। गणेश आचार्य ने इस बात को बखूबी समझा और अपनी सिग्नेचर स्टाइल से कोरियोग्राफी में एक अलग रंग भर दिया, जिससे यह पूरा अनुभव मेरे लिए और भी मजेदार बन गया।”

