एक अभिनेता की आंखें कई बार वो बातें कह जाती हैं, जिन्हें शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है। आंखों में छिपा दर्द, एक छोटी-सी मुस्कान या खामोश नजर किसी भी दृश्य को यादगार बना सकती है। अभिनेत्री शीना चोहान के लिए उनकी बड़ी और भावनाओं को बखूबी बयां करने वाली आंखें उनकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक हैं। अपनी आंखों के जरिए वह किरदारों की भावनाओं को पर्दे पर उतारती हैं और दर्शकों के दिलों तक पहुंचती हैं।अपनी इस खासियत के बारे में बात करते हुए शीना चौहान कहती हैं, “मेरा मानना है कि आंखें आत्मा का आईना होती हैं। मेरी आंखें बड़ी, खूबसूरत और भावनाओं को जाहिर करने वाली हैं। मुझे लगता है कि कई बार आंखें उन भावनाओं को भी बयां कर सकती हैं, जिन्हें शब्दों में कहना मुश्किल होता है।

