‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका

मनोरंजन

नैशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस अंजलि पाटिल की तमिल फिल्म ‘सेल्वी’ ने 31वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में डबल जीत हासिल करते हुए दो बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म को ताइपे फिल्म कमीशन अवॉर्ड और हाइलाइफ विज़न अवॉर्ड से नवाज़ा गया है। ये दोनों अवॉर्ड्स फेस्टिवल के विज़न सेक्शन का हिस्सा हैं, जहां एशिया भर की फिल्मों को शोकेस किया जाता है। खास बात ये है कि दोनों अवॉर्ड्स के साथ 10 मिलियन कोरियन वॉन की कैश प्राइज़ मनी भी दी जाती है। सेलैश के लिए ये जीत बेहद खास है, क्योंकि उनकी डेब्यू फीचर फिल्म ने एशिया के बड़े फिल्म फेस्टिवल्स में से एक में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है।