राघव की डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी

मनोरंजन

राघव जुयाल के लिए वाकई ज़िंदगी ने फुल सर्कल ले लिया है! रेमो डिसूज़ा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस बार राघव लीड रोल में नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म एक्टर के करियर का बेहद खास पड़ाव है, क्योंकि करीब एक दशक से भी ज़्यादा समय से जिस फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा बनने का सपना उन्होंने देखा था, अब उसी की कमान उनके हाथों में है।राघव इससे पहले वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘ABCD 2’ में नज़र आए थे। अपने करियर के शुरुआती दौर में इस फ्रैंचाइज़ी से जुड़ने के बाद अब उसी डांस की दुनिया में लीड एक्टर बनकर लौटना उनके लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं है।