तू कह दे तो’ रिलीज कर दिया 

मनोरंजन

सिंगर-सॉन्गराइटर अनुव जैन ने अपना बहुप्रतीक्षित नया सिंगल ‘तू कह दे तो’ रिलीज कर दिया है। यह उनका पहला म्यूजिक वीडियो और ओटीटी म्यूजिकल डेब्यू भी है।यह गाना कॉल मी बे सीजन 2 का पहला म्यूजिकल रिलीज है, जो 17 दिसंबर 2026 को एक्सक्लूसिव तौर पर प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा।अनुव जैन द्वारा लिखे, कंपोज, गाए और प्रोड्यूस किए गए ‘तू कह दे तो’ में वो जाना-पहचाना एहसास है — किसी से कुछ कहना है, लेकिन इंतजार है कि वो पहले पहल करे। म्यूजिक वीडियो में अनुव के साथ अनन्या पांडे, गुरफतेह पीरजादा, विहान समत और सीरीज की पूरी कास्ट नजर आ रही है।अनन्या पांडे ने की अनुव की ईमानदारी की तारीफवीडियो में अनुव के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली अनन्या पांडे ने बताया कि उनका म्यूजिक लोगों से इतना क्यों जुड़ता है। “मैं लंबे समय से अनुव का म्यूजिक सुनती आ रही हूं, इसलिए उनका गाना कॉल मी बे सीजन 2 का हिस्सा होना मेरे लिए बहुत खास है।