विद्या बालन भारतीय फिल्म महोत्सव का करेंगी उद्घाटन

मनोरंजन

पर्थ में पहली बार आयोजित होने वाला इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ पर्थ ) 22 से 24 जनवरी 2027 तक होगा। इस महोत्सव में भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और आधिकारिक तौर पर महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। यह ऑस्ट्रेलिया में भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस महोत्सव के जरिए पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के दर्शकों को पहली बार भारतीय फिल्मों की विविधता, समृद्ध कहानियों और अलग-अलग संस्कृतियों से जुड़ी कहानियों को देखने का मौका मिलेगा।

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ पर्थ, इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न और इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ सिडनी की टीम की एक नई पहल है। मेलबर्न में आयोजित होने वाला फिल्म महोत्सव भारत के बाहर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े आयोजनों में से एक है।