अनिल कपूर ने बुज़ुर्ग महिलाओं को किया सलाम

मनोरंजन

इस नवरात्रि, स्टार प्लस के ‘इंडिया के टॉप 1%’ में पढ़ने की ललक रखने वालीं बुज़ुर्ग महिलाओं की कहानी ने अनिल कपूर का दिल छू लिया। शो में पहुँचीं खांगणे गाँव की प्रतियोगी शीतल बुज़ुर्ग महिलाओं के लिए शुरू किए गए पहले स्कूल में पढ़ाती हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी छात्राएँ उम्र से जुड़ी मुश्किलों के बावजूद बचपन में अधूरा रह गया पढ़ाई का सपना पूरा कर रही हैं।शीतल ने साझा किया कि याददाश्त, नज़र और सुनने से जुड़ी परेशानियों के बावजूद ये महिलाएँ पूरे उत्साह से पढ़ती हैं और खेलकूद में भी हिस्सा लेती हैं। उनकी लगन और सीखने का जज़्बा देखकर अनिल कपूर भावुक हो उठे।अनिल ने कहा, “बच्चों को सिखाना मुश्किल होता है, लेकिन बुज़ुर्गों को सिखाना और भी ज़्यादा मुश्किल होता है