‘आया शेर’ इस साल की सबसे बड़ी हिट्स में से एक है, जिसने कई भाषाओं में मिलियंस व्यूज़ बटोरे हैं और इंस्टाग्राम रील्स पर इसका जलवा कायम है। इस विज़न को हकीकत में बदलने के लिए, मेकर्स ने एक भव्य ‘स्लम एम्पायर’ का सेट तैयार किया, जिसमें हीरो को स्लम के सम्राट के रूप में दिखाया गया है।हाल ही में रिलीज़ हुए फिल्म ‘द पैराडाइज़’ के गाने ‘आया शेर’ ने अपनी ज़बरदस्त एनर्जी और कमाल के विजुअल्स से लोगों को इम्प्रेस कर दिया है। सबसे खास सेटअप्स में से एक ‘हीरो हाउस’ (कमान सेट) है, यह 60 फीट चौड़ा, 45 फीट ऊँचा और 25 फीट गहरा एक विशाल स्ट्रक्चर है, जिसे खास तौर पर हीरो के दमदार डिप (dip) वाले सीन के लिए बनाया गया था। शुरुआत में इसे 30 फीट चौड़ा बनाया गया था, लेकिन बाद में दोनों तरफ 15-15 फीट और बढ़ाकर इसकी चौड़ाई 60 फीट कर दी गई। लगभग 25 वर्कर्स ने करीब 20 दिनों तक मेहनत करके इस बड़े स्ट्रक्चर को तैयार किया, और इसे आसपास के माहौल के साथ एकदम असली दिखाने के लिए खास ‘एजिंग’ (पुराना दिखाने की) तकनीक का इस्तेमाल किया गया।

