सिनेमाघरों में ‘नई नवेली’ का धमाल! 

मनोरंजन

त्योहारों का रंग चढ़ चुका है और बड़े पर्दे पर इस दशहरे कुछ खास होने वाला है! अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ और कलर येलो की भारत की अपनी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर ‘नई नवेली’ आज पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। यामी गौतम धर मेरठ के एक मस्तमौला परिवार की कहानी लेकर आई हैं, जहां फैंटेसी, संगीत और ढेर सारी मस्ती का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। हंसी-मज़ाक, भव्य दृश्य और परिवार के साथ बिताए जाने वाले यादगार पलों से भरपूर यह फिल्म इस त्योहार पर एक परफेक्ट फैमिली आउटिंग का वादा करती है। बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी ‘नई नवेली’ का निर्माण आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने किया है, जबकि फिल्म का संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है।