देश जब त्योहारी मौसम में एकता, साथ और सामूहिक गौरव की भावना को सेलिब्रेट कर रहा है, ऐसे खास मौके पर पैराडाइज़ सिनेमाज़ ने परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद की असाधारण जिंदगी और शौर्य पर आधारित फीचर फिल्म का ऐलान किया है।फिल्म का ऐलान माननीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने माननीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव की मौजूदगी में गाज़ीपुर स्थित वीर अब्दुल हमीद की जन्मभूमि पर किया। इस खास मौके पर पैराडाइज़ सिनेमाज़ के सह-संस्थापक मनीष वशिष्ठ भी मौजूद रहे। समारोह में वीर अब्दुल हमीद के पोते जमील आलम और वीर अब्दुल हमीद ट्रस्ट के साझेदार एवं उपाध्यक्ष तपन कुमार डे भी शामिल हुए।

