सैफ अली के घर से ढाबे जैसी खुशबू 

मनोरंजन

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 5 में मशहूर जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर खान नजर आएंगे। शो में दोनों की बातचीत के दौरान एक मजेदार बात सामने आती है। उनकी बातचीत से पता चलेगा कि जवान दिखने का राज शायद रसोई में ही छिपा है! जब कपिल शर्मा ने सैफ और करीना से पूछा कि शादी के 14 साल बाद भी वे इतने जवान और तरोताजा कैसे दिखते हैं? इस पर सैफ अली खान ने तुरंत घी का जिक्र किया। वहीं, करीना कपूर खान ने भी बताया कि उनके घर में घी का खूब इस्तेमाल होता है। सैफ ने कहा, “करीना सिर्फ घी खाती ही नहीं है, बल्कि रात को पैरों पर भी घी लगाती है।” सैफ ने यह भी बताया कि उनके बेडरूम से ढाबे जैसी खुशबू आती है और उन्हें यह बात रोमांटिक लगती है। इस पर करीना हंसते हुए बोलीं, “उससे फिर कितनी अच्छी नींद आती है, बाप रे!”