शरवरी ने अपने डांस परफॉर्मेंस से कई बार दर्शकों का ध्यान खींचा है और उनका लेटेस्ट गाना ‘झुमका पटोला’ दर्शकों को उनकी डांसिंग प्रतिभा की एक और झलक देता है। सूरज आर. बड़जात्या की आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का यह गाना अभिनेत्री को ऐसे फिल्ममेकर के साथ काम करने का मौका भी देता है, जिनके गाने हिंदी सिनेमा और उसके कई यादगार ऑन-स्क्रीन पलों का अभिन्न हिस्सा रहे हैं।शरवरी का कहना है कि सूरज बड़जात्या का नजरिया सिर्फ कोरियोग्राफी तक सीमित नहीं है, बल्कि गाने का हर मूवमेंट और एक्सप्रेशन कहानी से गहराई से जुड़ा होता है।वह कहती हैं, “मुझे हमेशा से डांस करना पसंद रहा है, लेकिन सूरज सर के साथ गाना कहानी का इतना अहम हिस्सा होता है कि उसे सिर्फ एक डांस परफॉर्मेंस की तरह नहीं देखा जा सकता। ‘

