पंजाब सीएम भगवंत मान को पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

ताज़ा खबर देश-विदेश

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने पोस्ट में सीएम मान के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने लिखा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने मान को जन्मदिन की बधाई देकर उनके सुख, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने मान के नेतृत्व की सराहना कर कहा कि उनकी साफ नीयत लोगों का भरोसा मजबूत करती है। उन्होंने पंजाब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और देश को नंबर वन बनाने के उनके प्रयासों में सेहत और ऊर्जा बने रहने की कामना की। पंजाब सरकार में मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी मान को ऊर्जावान नेता बताते हुए एक बेहतर पंजाब बनाने के उनके समर्पण को सराहा।
वहीं, शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर कटाक्ष भी किया। उन्होंने पोस्ट में जुगनू कहकर संबोधित किया और पंजाब की समस्याओं, जैसे झोटे की मौत का इंसाफ न मिलने और वेरका के सैंपल फेल होने का जिक्र कर उनके कथित शाही ठाठ-बाट से फ्रांस में जन्मदिन मनाने पर तंज कसा।