सीरत कपूर अपने लेटेस्ट फोटोशूट में एक बार फिर ग्लैमर, कॉन्फिडेंस और अपने खास स्टाइल का खूबसूरत अंदाज पेश करती नजर आ रही हैं। विंटेज एलिगेंस और मॉडर्न सेंसुअलिटी के मेल के साथ एक्ट्रेस ने इस बार पारंपरिक फेस्टिव ड्रेसिंग से हटकर ब्लैक कलर का स्टेटमेंट आउटफिट चुना है, जिसमें उनका अंदाज जितना ग्लैमरस है, उतना ही सोफिस्टिकेटेड भी।इस खास फोटोशूट के लिए सीरत ने डिजाइनर गज़ल गुप्ता का विंटेज लिली क्रॉप ब्लेज़र सेट पहना है, जिसकी कीमत ₹79,900 है। लग्जरी फैब्रिक, बारीक कारीगरी और बोल्ड सिल्हूट से सजा यह आउटफिट मॉडर्न फैशन को एक अलग अंदाज में पेश करता है। ₹79,900 के आउटफिट में दिखा विंटेज चार्म और मॉडर्न ग्लैमरसीरत के इस आउटफिट में वेलवेट और रॉ सिल्क से तैयार क्रॉप ब्लेजर को ड्यूपियन सिल्क बस्टियर और मैचिंग स्कर्ट के साथ पेयर किया गया है।

