विश्व स्तर पर मशहूर शो – व्हील ऑफ फॉर्च्यून अब 27 जनवरी, को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर भारत में लॉन्च हो रहा है।अक्षय कुमार इस शो को होस्ट करने वाले हैं। आइकॉनिक स्टार की टेलीविजन पर इस शो के जरिए बहुप्रतीक्षित वापसी हो रही है। यह शो 27 जनवरी से शुरू होगा और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित होगा, जिसकी स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर भी उपलब्ध होगीगिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया के सबसे लोकप्रिय टीवी गेम शो के रूप में मान्यता प्राप्त और आउटस्टैंडिंग गेम शो के लिए डे टाइम एमी अवार्ड से सम्मानित, व्हील ऑफ फॉर्च्यून ने दुनिया भर में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है।

