वाघा बॉर्डर पर देशभक्ति का जोश हाई था, जब आयुष्मान खुराना ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ के गाने ‘जय हिंद’ से भीड़ को एक खास तोहफा दिया। को-स्टार सारा अली खान के साथ, अभिनेता इस गाने को भारत की सबसे प्रतिष्ठित जगहों में से एक पर लेकर आए, जिससे यह फिल्म की म्यूजिकल जर्नी में एक यादगार पल बन गया। बॉर्डर पर गूंजते देशभक्ति गीत के साथ, आयुष्मान की परफॉर्मेंस ने गाने को एक नया एहसास दिया और इसे पर्दे से निकालकर सीधे देश के दिल तक पहुंचा दिया।हालांकि, इस जोड़ी की पंजाब यात्रा का एक और पल था जिसने सबका ध्यान खींचा! आयुष्मान और सारा ने आशीर्वाद लेने के लिए अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी दर्शन किए, लेकिन सारा का इमोशनल रिएक्शन चर्चा का विषय बन गया। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियोज में अभिनेत्री अपनी यात्रा के दौरान आंसुओं में बहती नजर आ रही हैं।

