‘दो दीवाने सहर में’ का मोस्ट अवेटेड टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो गया है — और यह प्यार को शोर से नहीं, बल्कि खामोशी, यादों और अधूरी बातों के ज़रिए बयान करता है। फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही यह इशारा दे चुका था कि यह कहानी इम्परफेक्ट लोगों के बीच परफेक्ट एहसासों की होगी, और अब टीज़र उस वादे को एक खूबसूरत मॉडर्न लव स्टोरी में बदलता नज़र आता है।टीज़र की पहली ही झलक से दर्शक एक ऐसे रोमांस की दुनिया में पहुंच जाते हैं, जो बेहद रियल, सॉफ्ट और इमोशनली रेज़ोनेटिंग है। यह किसी परीकथा जैसा प्यार नहीं, बल्कि उस ‘लगभग-प्यार’ की कहानी है, जिसे हम सबने कभी न कभी जिया, खोया या दिल के किसी कोने में सहेज कर रखा है। ‘दो दीवाने सहर में’ का टीज़र प्यार के शायदों, अगरों और हो सकता है से भरा हुआ एक एहसास रचता है।

