‘ओम: चैप्टर 1’ का गाना ‘वीझा वीरा’  रिलीज़

मनोरंजन

‘वीझा वीरा’ के साथ म्यूज़िक का तूफान आने वाला है! धनुष और ममूटी की अपकमिंग फिल्म ओम: चैप्टर 1: उधिरम – द ब्लड वुड के मेकर्स ने फिल्म का दूसरा सिंगल ‘वीझा वीरा’ रिलीज़ कर दिया है। फिल्म के म्यूज़िकल सफर की शुरुआत धनुष के जन्मदिन पर रिलीज़ हुए पहले गाने ‘अलाका लूवा’ से हुई थी। इस गाने ने अपनी कैची बीट्स और धमाकेदार एनर्जी के दम पर सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई और लंबे समय तक ट्रेंड करता रहा। पहले गाने को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब मेकर्स ‘वीझा वीरा’ के साथ एक बार फिर म्यूज़िक का वही जादू चलाने के लिए तैयार हैं।साई अभ्यंकर की हाई-वोल्टेज म्यूज़िकल एनर्जी से सजा ‘वीझा वीरा’ एक ऐसा ट्रैक है, जो अपने दमदार अंदाज़ और पावरफुल बीट्स से आपको झूमने पर मजबूर कर देगा।